दरगाह हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 156वाँ उर्स
*दरगाह हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 156वाँ उर्स का 14 रबी उल अव्वल 1448 हिजर/28/08/25 दिन जुम्मे को आयोजन किया गया!*
हज़रत ग़रीब उल्लाह शाह (र.अ.) का 156वा उर्स मुबारक ऐडवोकेट रहीस अहमद गद्दीनशींन की सदारत में विनोबा कच्ची बस्ती पाँच बत्ती एम आई रोड़ पर हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से बनाया गया।दिनांक 28/08/24 चाँद की 14 रबी उल अव्वल 1448 हिजरी को बाद नमाज़ ज़ोहर क़ुरानखानी की,बाद नमाज़ मगरिब मिलाद की,बाद नमाज़ इशा महफ़िल ए शमा व लंगर किया एवं बाद सभी कार्यक्रम के कुल की रस्म की गयी। उर्स में हर वर्ष की तरह इस बार वर्ष भी सभी समाज के जायरिनो ने हिस्सा लिया ओर भारत की गंगा जमुनी तहज़ीब का परिचय दिया।उर्स में सभी समाज के धर्म गुरुओं ने भाईचारे व आपस में प्रेम का संदेश दिया व सभी ने मिलकर देश में अमन,शांति,भाईचारा क़याम रहे,देश में हमेशा मोहब्बत बनी रहे व सभी की भलाई,तरक़्क़ी,तालीम तर्बियत की दुआ की गयी।उर्स में सभी खिदमतगारों व जयरिनो का सहयोग रहा।उर्स ज़रे निगरानी मोइनुद्दीन नारू व अब्दुल रईस के रहा।उर्स में एड.जाहिद अली,एड.मोहम्मद शाहिद,मुहम्मद हुसैन मंसूरी, प्रो. गुलाम क़ुतब चिश्ती,आफताब हिंदुस्तानी,जुनैद आसिफ, मोहम्मद महबूब अशरफ अशरफी, सैय्यद इरफ़ान बगदादी,एड. नरपत सिंह तंवर,एड.सिराज बादशाह, सोहब सोनू,दिलशाद अहमद, फ़क़रुद्दीन ग़ौरी,सकील अहमद, अमीनुद्दिन,अल्ताफ़ हुसैन, जफर मौलाना, शफीक कुरैशी, शबाब खान, माजिद पठान, शबाना सैय्यद,काले बाबा,अज़य सिंह,निजामुदिन(मुन्ना पंटेर),पम्मी,इरफ़ान अहमद,नियाज़ अहमद,अब्दुल अजीज,इनायतुल्लाह बाबा,अब्दुल फ़रीद,मोहम्मद सोहेब,महराजुद्दिन,मुसतकिम, यूनुस अहमद, मुहम्मद रफीक,मुन्ना खान, अजहर अली,व सभी समाज के गणमान्य लोगों और जायरीनों ने शिरकत की।