ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प

img

ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प

*ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प्रधान कार्यालय पर  संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन!*

दिनांक 09/08/26 को ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के प्रधान कार्यालय पर संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षत राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार मोईनुद्दीन नारू ने की व संचालन संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रहीस अहमद ने किया। मीटिंग में संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की गई व सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। और संगठन का विस्तार करते हुए आफताब हिंदुस्तानी को प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, फरीद खान को प्रदेश महामंत्री संगठन नफीस मनिहार को प्रदेश मंत्री राजस्थान के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रईस,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी प्रो. गुलाम कुतब चिश्ती, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री एड. मो. शाहिद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद हुसैन, डॉ. इरम नाज अंसारी, सद्दाम अहमद मौजूद रहे।